उत्तराखंड में फिर प्रशासनिक फेरबदल ! इन अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:54 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस संबंध में पुलिस कार्यालय से आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को एसएसआई कोतवाली रुड़की से स्थानांतरित कर एसएसआई कोतवाली मंगलौर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को एस.आई.एस. शाखा से हटाकर एसएसआई कोतवाली रुड़की में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को कोतवाली कनखल से स्थानांतरित कर लंढौरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि उपनिरीक्षक संजय पुनिया को प्रभारी चौकी काली नदी, कोतवाली भगवानपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी सीआईयू रुड़की नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को कार्य व्यवस्था को और अधिक सुद्दढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News