अल्मोड़ाः रानीखेत के इस गांव में सेब से लदे पेड़ पर्यटकों के लिए बने खिंचाव का केंद्र

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2024 - 01:25 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रानीखेत ब्लॉक के बिल्लेख गांव में पेड़ सेब से लदे हुए हैं, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी खिचांव का केंद्र बना हुआ है। यहां गांव में एप्पल मैन के नाम से जाने जाने वाले गोपाल उप्रेती के सेब के बगीचे है, जिन्होंने 60 नाली में इस बगीचे में कई नवीनतम प्रजाति के सेब के पेड़ लगाए हुए हैं। इन दिनों यहां सेब तोड़ने का और पैकिंग का कार्य किया जाता है।

दरअसल, बड़ी बात ये है कि कुमाऊं की पहली एप्पल ग्रेडिंग मशीन भी गोपाल उप्रेती के यहां लगी हुई है। इसलिए सेब की ग्रेडिंग कर पैकिंग भी यहीं की जाती है। इसके बाद सेबों को मंडी में भेजा जाता है। सबसे बड़ा धनिया का पौधा उगाने का खिताब भी गोपाल उप्रेती के नाम दर्ज है। इसके चलते गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है। साथ ही गोपाल उप्रेती के बगीचे में कई स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया गया है।

वहीं गोपाल उप्रेती ने बताया कि 60 नाली भूमि पर सेब का बगीचा तैयार किया गया है। इसमें रेड गोल्ड, ग्लेन स्मिथ, रेड डेलिसस सहित कई नवीनतम प्रजाति के सेब के पेड़ लगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर ग्रेडिंग सिस्टम के साथ पैकिंग कर सेब की पेटियां मंडी को भेजी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि इस बार उत्तराखंड सरकार ने अपने बॉक्स बनाए हैं और हमने उनसे खरीदे भी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News