उत्तराखंड में हादसा ! आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ये वजह आई सामने ; मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 10:05 AM (IST)

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सूत्रों के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में आईजी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत यह रही कि जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश के नटराज चौक से आगे सात मोड के पास हुई है। जहां आईजी की सरकारी गाड़ी को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। बताया गया कि आईजी अनंत कुमार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद देर शाम को देहरादून लौट रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह भयानक हादसा हुआ। सरकारी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना सोमवार शाम की बताई गई है।  

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिती का जायजा लिया। घटना में आईजी सुरक्षित है। जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना की जांच में पुलिस ने बताया गया कि हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने से हुआ है। उसने अपनी गलती स्वीकार की है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News