शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, और फिर दर्दनाक मौत ! दो दोस्तों पर गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Monday, Oct 13, 2025 - 12:56 PM (IST)
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद परेशान युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मामले में युवती के दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगा है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मंगलौर निवासी एक युवक ने बताया कि सुहेल नाम के लड़के के साथ उसकी अच्छी दोस्ती थी। बताया कि सुहेल देवबंद, जिला सहारनपुर का रहने वाला है। अक्सर वह घर पर आता-जाता रहता था। उसने अपने मिलनसार स्वभाव से घर में सभी का विश्वास जीत लिया। इसी बीच उसकी बहन से भी नजदीकियां बढ़ाई। उसने बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ दरिंदगी की है।
आरोप है कि सुहेल उसकी बहन को एक होटल में ले गया। जहां उसका साथी दिनेश पहले से मौजूद था। वहीं, सुहेल ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके साथी ने घटना का अश्लील वीडियो बनाया। आरोप है कि सुहेल ने उसकी बहन से लगातार संबंध बनाए है। लेकिन, शादी से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में युवती मानसिक तनाव में रहने लगी।
वहीं, 10 अक्टूबर को युवती ने जहर निगल लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 11 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।
