होटल में युवक ने उठाया खौफनाक कदम ! ये वजह आई सामने, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 02:46 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने होटल में कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन, होटल के कर्मचारियों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई गई है। बताया गया कि परिजन लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे है। जिस वजह से उसने आत्महत्या का प्रयास किया।    

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में से सामने आई है। जहां सितारगंज क्षेत्र स्थित शक्ति फार्म निवासी एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक युवक ने सोमवार को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी स्थित एक होटल में कमरा बुक किया। मंगलवार सुबह को दरवाजा नहीं खोला, तो होटल कर्मचारियों ने खिड़की से झांक कर देखा। तभी युवक कमरे में बेहोश हालत में पड़ा दिखाई दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस को कमरे से एक पत्र भी मिला है। जिससे पता चला कि युवक ने यह खौफनाक कदम प्रेम-प्रसंग के चलते उठाया है। घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो लड़का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम विवाह करना चाहता है। लेकिन परिजनों ने शादी की अनुमती नहीं दी। जिससे नाराज होकर वह होटल में ठहरने चला गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News