उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के दौरान 4 तीर्थयात्रियों ने तोड़ा दम, अब तक 81 श्रद्धालुओं की हो चुकी है मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 04:04 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार तीर्थयात्रियों की बीते चौबीस घंटे में स्वास्थ्य कारणों से मृत्यु हो गई। इसके बाद चारधाम यात्रा के दौरान अब तक मरने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 81 हो गई।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, केदारनाथ और यमुनोत्री में क्रमश: 02-02 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है। अब तक केदारनाथ में 38, बद्रीनाथ में 18, गंगोत्री में 06 और यमुनोत्री में 19 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई है। अधिकांश मौतें स्वास्थ्य सम्बन्धी कारणों से हुई हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News