13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म... हैवान बने पिता ने 3 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, बच्चा पैदा करने की करता था बात

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 12:03 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पिता ने नाबालिग का तीन साल तक यौन शोषण किया है। वह अपनी बेटी से बच्चा पैदा करने की बात करता था। बताया गया कि नाबालिग की मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 13 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह घटना की शिकायत 09 जून 2024 को की गई। बताया कि नाबालिग की मां की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। बच्ची अपने पिता के साथ रहती है। इसी बीच  पिता ने शराब के नशे में बच्ची के कपड़े फाड़कर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की  धमकी दी।

आरोप है कि पिता ने बेटी के साथ 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। वह बेटी से बच्चा पैदा करने की बात करता था। वहीं, एक दिन रोती-बिलखती नाबालिग ने अपनी बुआ को आपबीती सुनाई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने घटना की जांच के बाद 11 जून 2024 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद लंबे समय से कोर्ट में केस चल रहा था।

वहीं, नाबालिग को न्याय मिल गया है। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने बेटी से दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा पीड़िता को पांच लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिलाने के आदेश जारी किए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News