उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट , गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका

punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 10:46 AM (IST)

देहरादूनः आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा रहेगा। इसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई स्थानों पर गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है। इस के लिए मौसम विभाग ने इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इस दौरान चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी विशेष तौर पर सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।  

बता दें कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News