उत्तरकाशी में मौसम का कहर ! बिजली गिरने से डेढ़ दर्जन पशुओं की मौत, मचा हाहाकार
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 11:51 AM (IST)
उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में मौसम का कहर देखने को मिला है। जहां अचानक बिजली गिरने से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हुई है। बताया गया कि भेड़-बकरियां जंगल में चारा चुग रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पुरोला के मोरी विकासखंड के सल्ला गांव में हुई है। जहां शनिवार को अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली चमकने लगी। इस दौरान कुछ पशु पालक अपनी भेड़-बकरियों को जंगल में चुगा रहे थे। तभी डेढ़ दर्जन से अधिक भेड़ बकरियों पर बिजली गिर गई। घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक कासला गांव निवासी चैन सिंह, जोत सिंह, संदीप, नारायण सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य भेड़ पालकों की भेड़-बकरियां जंगल में चारा चुग रही थी। इस दौरान मौसम खराब हुआ और यह हादसा हो गया। पीड़ित भेड़ व बकरी पालकों ने प्रशासन से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
