उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी ! इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 01:27 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा था। सुबह और शाम को हाड कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोग गर्मी महसूस कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके लिए इन जनपदों में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज यानी सोमवार को राज्य में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News