उत्तराखंड में वारंट अधिकारी का अचानक हुआ निधन, ड्यूटी से छुट्टी पर लौटे थे घर
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 11:59 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में से दुखद खबर सामने आई है। जहां ड्यूटी से छुट्टी पर घर लौटे वारंट ऑफिसर का अचानक निधन हुआ है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला खटीमा में से सामने आया है। जहां निवासी गोयल कॉलोनी, मुंडेली निवासी सुरेश चंद (52) का अचानक निधन हुआ है। सुरेश चंद असम राइफल्स में वारंट ऑफिसर थे। 20 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वारंट अधिकारी की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि 25 सितंबर को ड्यूटी पर वापिस लौटना था। लेकिन, इससे पहले की उनकी मौत हुई है।