देहरादून में घर के बाहर खड़ा वाहन चोरी... एक शातिर को पकड़ा, दो अन्य फरार

punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 12:41 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ा वाहन चोरी हो गया था। इस घटना की शिकायत सहसपुर निवासी अमीर हसन ने पुलिस को दी। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के मंझाड़ी गांव निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार चल रहे है।

सहसपुर निवासी अमीर हसन ने पुलिस को बीती 25 जून को तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि उन्होंने अपने घर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मामले में पुलिस ने एक चोर को तिमली के जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ गिरफ्तार कर लिया है।  

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के मंझाड़ी गांव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। जबकि उसके दो अन्य साथ फरार है। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है। इसके अलावा पकड़े गए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News