उत्तरकाशीः धारदार हथियार से युवक ने की पत्नी की हत्या, इस हालत में मिला शव; पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 10:27 AM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की है। इसके बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव खून से लथपथ बरामद किया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मनेरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में हुई है। जहां निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उसकी देवरानी घर में खून से लथपथ पड़ी मिली है। जबकि देवर घर से फरार है। आरोप है कि 32 वर्षीय विष्णु चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटों के निशान और गले पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान मिले हैं।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना की जानकारी पर वर्षा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि उनका दामाद विष्णु चौहान नशे का आदी है। उसने पहले भी कई बार वर्षा के साथ मारपीट की थी। कहा कि विष्णु चौहान ने ही उनकी बेटी वर्षा की हत्या की है।

परिजनों की तहरीर पर मनेरी पुलिस स्टेशन में आरोपी विष्णु के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। उनके दो मासूम बच्चे भी है। मां की अचानक मौत के बाद दोनों बच्चे सहम गए है। वहीं, इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News