उत्तराखंड में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलटी बेहद कम

punjabkesari.in Thursday, Dec 25, 2025 - 09:01 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के इन जिलों में घना कोहरा और शीतलहर के चलते मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। कोहरे के कारण द्दश्यता काफी रही, जिससे सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी के मैदानी इलाकों के लिए घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी दी गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के साथ ही इन जिलों में शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो गया है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं।  

प्रदेश में बढ़ती ठंड का असर रोजमरर की गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News