Uttarakhand: 29 वर्षीय युवक ने की आत्म*हत्या, ब्लेड से काट लिया गला ; परिजनों में मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 01:15 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 29 वर्षीय युवक ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की है। युवक का शव घर के अंदर बाथरूम में खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि युवक ने मानसिक तनाव से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खटीमा के भूड़ महोलिया क्षेत्र में हुई है। जहां सोमवार को निवासी दीपक सिंह (29) पुत्र बहादुर सिंह ने ब्लेड से गला रेतकर जान दी है। युवक का शव घर के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला। मृतक के गले में कटने का निशान था और काफी खून बह चुका था। घटना के जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव के पास पड़ा ब्लेड बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि दीपक मानसिक रूप से परेशान रहता था। लेकिन, उन्हें नहीं मालूम था कि वह खौफनाक कदम उठा सकता है। दोपहर के समय बाथरूम में गया था। इसी बीच उसने ब्लेड से गला काटकर अपनी जान दी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में कोहराम मचा है। सीओ विमल रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News