UK Crime News: पत्नी से होटल में दरिंदगी, अश्लील वीडियो भी बनाया; पूरा मामला जान कांप उठेगी रूह
punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 12:44 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपनी पति पर दहेज की मांग, होटल में दरिंदगी और फिर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 12 फरवरी 2023 को उसकी शादी बिलासपुर, जिला रामपुर के युवक के साथ हुई थी। बताया कि उसका पति लोगों को विदेश में भेजने का काम करता है। आरोप है कि शादी के थोड़े दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि पति उसे जबरन होटल में लेकर जाता है। उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भी बनाता है।
महिला का आरोप है कि उससे 50 लाख रुपए दहेज की मांग की गई। मना करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं, पति लगातार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध और वीडियो बनाता रहा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
