UK Accident News: अनियंत्रित होकर सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त,4 की मौत; कई घायल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 12:50 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत कालसी क्षेत्र में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।        

एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही यह रोडवेज बस हरिपुर -कोटी - मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही डाकपत्थर, चकराता और मोरी से एसडीआरएफ टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

 मृतकों का विवरण:-
 1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम - क्यारला नेरवा (HP)
 2-  रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष,  ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)
 3- धन बहादुर,  ग्राम क्यारला नेरवा (HP)
 4- दिनेश कुमार s/o श्री मोहन सिंह उम्र 54 वर्ष ग्राम चोपाल , शिमला (बस चालक)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News