उधम सिंह नगरः इस हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 01:51 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर में से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल स्टेट हाईवे पर हुई है। जहां एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल बाजपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि की।
इसके बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।