Udham Singh Nagar:प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी हत्या की कोशिश, पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2024 - 10:36 AM (IST)
ऊधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक और आरोपी की तलाश जारी है।
दरअसल, प्रदेश के जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में रहने वाले बलजोर सिंह का रामवती नाम की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच रामवती का अपने रिश्ते के जीजा राम प्रकाश से संपर्क हो गया। जिस कारण रामवती ने बलजोर सिंह से बातचीत करना बंद कर दिया। इसी कारण आरोपी बलजोर ने अपने दो साथियों रवि और शोएब के साथ मिलकर रामप्रकाश को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने राम प्रकाश पर गोली चला दी और फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी के माध्यम से बलजोर और रवि को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार चल रहा है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी बलजोर सिंह एक माह पहले ही दस वर्ष की सजा काटकर जमानत पर बाहर आया है। बताया गया कि पुलिस ने संबंधित मामले में 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। इसके अतिरिक्त तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।