चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को मिलेंगे गढ़वाली व्यंजन, महिलाओं के उत्थान के लिए महिला रेस्टोरेंट की शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 06:05 PM (IST)

हरिद्वार (राजकुमार पाल): चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) शुरू होने जा रही है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से आएंगे। सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम तरह की तैयारियां की जा रही है। चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव धर्मनगरी हरिद्वार पड़ता है। इसको देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

PunjabKesari

यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार में गढ़वाली व्यंजन का स्वाद मिल सके इसके लिए हरिद्वार पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ में रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है, जिसको बेरोजगार महिलाओं द्वारा चलाया जाएगा। जिससे इन महिलाओं को रोजगार मिलेंगा। वहीं, आज इसका शुभारंभ जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे द्वारा किया गया।

PunjabKesari

 10 महिलाओं को दिया गया है रोजगार- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि पर्यटन विभाग (Tourism Department) के राहीम होटल के बाहर गंदगी पड़ी रहती थी। पर्यटन विभाग द्वारा काफी अच्छा कार्य किया गया है। नेचर महिला सहायता समूह (Nature Women's Support Group) द्वारा यहां पर गढ़वाली व्यंजनों का एक छोटा सा रेस्टोरेंट खोला है। 10 महिलाओं को यहां पर रोजगार दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके खुलने से पहाड़ी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार भी होगा और साथ ही यहां पर गंदगी भी नहीं होगी। रहीम होटल के बाहर खोला गया यह रेस्टोरेंट हरिद्वार की प्राइम लोकेशन पर है। यहीं पर चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन भी किया जाता है।

PunjabKesari

'हम चाहते हैं यहां पर यात्री रुककर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले'
नेचर महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष किरण भटनागर ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में पहाड़ी व्यंजन बनाए जाएंगे। हम चाहते हैं यहां पर यात्री रुककर पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद ले। इसके साथ ही इस रेस्टोरेंट में और भी व्यंजन बनाए जाएंगे। सभी व्यंजनों को महिलाओं द्वारा बनाया जाएगा।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि अभी हमारा लक्ष्य है कि कम से कम 20 महिलाओं को यहां पर रोजगार मिल सके। इस रेस्टोरेंट में प्लास्टिक की किसी भी वस्तु का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि अकसर रोजगार के लिए कई महिलाएं उनके पास आती थी, इसलिए महिला रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News