उत्तराखंड के इन बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 03:42 PM (IST)
देहरादूनः दिल्ली- विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा फायदा हुआ है। उत्तराखंड के इन बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। जिनमें 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित कुल 6 बड़े नेता शामिल है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह और करण मेहरा मौजूद रहे।
इन बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा हाथ
- रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल
- सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल
- घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य
- रुड़की से पूर्व मेयर गौरव गोयल
- रामगढ़ से पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी
- मसूरी से पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता
- सभी नेताओं ने इन सभी छह लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया है।
