हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर मची चीख-पुकार, पूरे इलाके में मची दहशत

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 11:42 AM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा हुआ। जहां एक बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हुई है। घटना में युवक की मौके पर मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। जहां मोतीचूर फ्लाईओवर पर एक बाइक और स्कूटी के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। घटना इतनी भयानक थी कि ज्वालापुर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना की जांच कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News