संधिगत परिस्थितियों में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान की मौत, इस हालत में मिला शव; मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 04:29 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां निर्विराेध चुने गए ग्राम प्रधान की संदिगत परिस्थितियों में मौत हुई है। ग्राम प्रधान का शव पेड़ से लटका मिला है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डीडीहाट तहसील क्षेत्र के ननकुड़ी गांव का है। जहां बुधवार रात को ननकुड़ी प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ में शव लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। साथ ही शव का पंचनामा भरकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ननकुड़ी के ग्राम प्रधान 40 वर्षीय संजय कुमार, पुत्र फकीर राम के रूप में हुई।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया गया जा रहा है। बताया गया कि हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में संजय कुमार निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर में है। इसके अलावा पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News