हैवान पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब... बाल खींचे, गर्दन पकड़ी और Acid पिलाने की कोशिश का आरोप, वजह जान रह जाएंगे दंग
punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 04:13 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां हैवान बने पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका है। घटना में महिला झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि पति का दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध के चलते उसने बड़ा कांड किया है।
रुद्रपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद महिला को तेजाब पिलाने की कोशिश की गई। मौके पर किसी तरह महिला आरोपी पति से बचकर भाग रही थी कि उसने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। जिससे महिला झुलस गई है। थाने पहुंची महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी साजिया की शादी 18 साल पहले खेड़ा निवासी व्यक्ति से हुई थी। दोनों का शादीशुदा जीवन खुशहाल चल रहा था। घर में उनके तीन बच्चे है। आरोप है कि साजिया के पति का किसी महिला से अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
वहीं, मंगलवार रात को दोनों में फिर से विवाद हुआ। इस दौरान अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे तेजाब पिलाने का प्रयास किया। महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग रही थी कि आरोपी ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी है।