देहरादून में भयानक हादसाः National Highway पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, हुई तीन मौतें; 2 गंभीर घायल, मचा कोहराम

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 10:05 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में रविवार देर रात भयानक हादसा हुआ है। जहां राष्ट्रीय हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस दौरान दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में तीन युवकों की मौत की सूचना मिली है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। जहां देर रात बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे के दौरान दोनों बाइकों पर पांच युवक सवार थे। हादसे में सभी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को हरबर्टपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17), लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) के रूप में हुई है। जबकि विवेक और अंकित गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News