कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत! नाबालिग को नशे की गोली खिलाकर किया बेहोश और फिर...
punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 04:19 PM (IST)

अल्मोड़ाः जनपद अल्मोड़ा में से कलयुगी पिता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां हैवान बने पिता ने पहले नाबालिग को नशे की गोली खिलाकर बेहोश किया। इसके बाद मासूम का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की है। बताया गया कि बच्चे के दिव्यांग होने के चलते पिता ने यह कदम उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे में हुई है। जहां एक पिता अपने दिव्यांग बेटे को सुनसान जगह पर ले गया। यहां पर उसने बेटे को नशे की गोली पानी में मिलाकर पिला दी। इसके बाद लड़का बेहोश हो गया। तो पिता ने उसका गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। वहीं, मौके पर कुछ राहगीरों ने व्यक्ति को कुकर्म करने से रोका। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं, बेटे को होश आने के बाद वह पूरी तरह सहमा हुआ है। बताया कि नाबालिग ने पांचवीं पास की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह अपने पिता के साथ गया था। लेकिन, पिता ने उसे मारने का प्रयास किया है। जिससे मासूम के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। बच्चे के पिता की काउंसलिंग की गई है। इसके अलावा मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।