शर्मनाक ! बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो... और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का गंदा खेल, उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 10:03 AM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाया गया है। आरोप है कि व्यक्ति ने महिला से पैसे भी हड़पे है। उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बहादराबाद क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि बीते जून में मुस्तफा नाम के व्यक्ति ने उससे एक लाख से अधिक की रकम उधार ली थी। बताया कि उसने घर में तंगी बताकर पैसे मांगे थे। इसके बाद जब महिला ने पैसे वापिस मांगे तो मुस्तफा ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।

आरोप है कि महिला के नहाने और फिर कपड़े बदलने के दौरान चोरी से वीडियो बनाई। आरोपी अब ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल कर रहा है। महिला को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा घटना की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News