शर्मनाक ! नाबालिग से 41 साल के जीजा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो पता चला

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 02:25 PM (IST)

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ जीजा ने दुष्कर्म किया। बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। इस घटना की जानकारी पर परिजनों को होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन नाबालिग ने अज्ञात कारणों की वजह से परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। बताया कि नवंबर 12 को किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे ऋषिकेश के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां मेडिकल जांच में लड़की के गर्भवती होने की सूचना परिजनों को दी गई।

इस दौरान परिजनों ने बच्ची को विश्वास में लेते हुए आरोपी के बारे में पूछा। तो किशोरी फूट-फूट कर रोने लगी। रोती-बिलखती नाबालिग ने मां को बताया कि जीजा ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। सुनते ही मानों परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 41 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla