देहरादून में जिम संचालक की शर्मनाक हरकत ! युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 31, 2025 - 02:40 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां स्थित एक जिम के अंदर संचालक ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। आरोप है कि जिम संचालक ने निजी अंगों से छेड़छाड़ की। इसके बाद जबरन गले लगाया और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।    

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना शहर के क्लेमेनटाउन स्थित फिट एंड फाइन जिम में हुई है। जहां जिम संचालक ने एक युवती से छेड़छाड़ की। साथ ही दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। घटना 26 दिसंबर की बताई गई है। पीड़िता ने किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर इज्जत बचाई। बताया गया कि युवती एक यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा है। उसने 15 दिन पहले ही जिम ज्वाइन किया था।  

आरोप है कि जिम का मालिक एवं ट्रेनर नदीम अंसारी उस पर बुरी नजर रख रहा था। उस पर उल्टे सीधे कमेंट कर रहा था। साथ ही अश्लील बातें भी करता था। इसी बीच जिम में कसरत करने के दौरान आरोपी संचालक ने उसे जबरदस्ती गले लगाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News