उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाः सेना में सूबेदार के माता-पिता को कार ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत; मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 10:53 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जहां तेज रफ्तार कार ने सेना में सूबेदार के माता-पिता को कुचल डाला। घटना में उनकी मां की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि दोनों अखंड पाठ के भोग से घर वापिस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना थाना रेहड़ के बादीगढ़ पुलिस चौकी के पास हुआ है। जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को पीछे से टक्कर मारी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें काशीपुर के मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि घायल पति का इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक स्कूटी सवार व्यक्ति काशीपुर मानपुर रोड स्थित अपनी बहन के घर अखंड पाठ के भोग में शामिल होने बृहस्पतिवार को स्कूटी से आए थे। उनकी पत्नी भी साथ थी। इसके बाद घर वापिस लौट रहे थे कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना में मृतका की पहचान कश्मीर कौर (60) पत्नी गुरचरन सिंह निवासी ग्राम नबाबाद, थाना रेहड़ बादीगढ़, जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई है। उनके तीन बच्चे है। जिनमें से एक बेटा सर्वजीत सिंह सेना में सूबेदार पद पर तैनात है। वर्तमान में वह असम में तैनात है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News