देहरादून में सरेआम गुंडागर्दी! 10-15 युवकों ने पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों से की मारपीट, नकदी लूटी व तोड़फोड़ का भी आरोप

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 03:35 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात को युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की है। आरोप है कि 10-15 युवकों ने अचानक पेट्रोल पंप हमला बोल दिया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। साथ ही 1.25 लाख रुपये की लूटपाट और तोड़फोड़ भी की। मामले में राजपुर थाने में तहरीर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि शुक्रवार रात को सहस्त्रधारा रोड स्थित किरसाली पेट्रोल पंप पर 10-15 युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। बताया कि आरोपी युवक वाहन में स्पीड का पेट्रोल  भरने को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही 1.25 लाख रुपये लूटे और तोड़फोड़ भी की।

इसके बाद आरोपियों ने मैनेजर के घर में पहुंचकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। युवकों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकी दी है कि अगर संचालक उनके अनुसार नहीं हुआ। तो पेट्रोल पंप को बंद करवा देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News