PAK-Afghanistan War: काबुल के अस्पताल पर बड़ा हवाई हमला, 400 लोगों की हुई मौत; कई घायल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 10:11 AM (IST)

PAK-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार युद्ध छिड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को काबुल में स्थित नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला हुआ है। जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। आरोप है कि पाकिस्तान ने अस्पताल को निशाना बनाया है। हालांकि, पाकिस्तान ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल को दुश्मनों ने निशाना बनाया है। इस दौरान हवाई हमले में 400 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 250 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बताया गया कि हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। मौके पर रेस्कयू टीमें जुटी हुई है। दमकल की टीम आग पर काबु पाने की कोशिश कर रही है। आनन-फानन में घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। शवों को निकालने की कोशिश जारी है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया है। कहा कि यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है। बताया गया कि नशा मुक्ति अस्पताल में अधिकतर लोग इलाज हेतु भर्ती थे। आरोप है कि पाकिस्तान के हमले में निर्दोश लोगों की जान गई है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी सेना की ओर से अस्पताल पर हमला करने समेत किसी भी नागरिक स्थल को निशाना बनाए जाने से इनकार कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News