ऑपरेशन सिंदूर: देहरादून में आयोजित ''तिरंगा यात्रा'', CM पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 09:50 AM (IST)

देहरादूनः ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर जहां देशभर में खुशी की लहर है। वहीं, उत्तराखंड में भी जश्न मनाया गया है। देहरादून में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा चीड़ बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई।

PunjabKesari

आपको बता दें कि भाजपा 13 मई से 23 मई तक राज्य में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी। इस यात्रा का उद्देश्य हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हर भारतीय नागरिक तक पहुंचाना है। भाजपा का यह अभियान लोगों को बताने जा रहा है कि कैसे भारत ने अपने नागरिकों को संकट से बचाया और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया।

PunjabKesari

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करना है। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News