उत्तराखंड में BJP का 'मिशन 2027': राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायकों-सांसदों को दिया जीत का मंत्र

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:01 PM (IST)

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को यहां राज्य के लोकसभा, राज्यसभा और पार्टी के विधानसभा सदस्यों की बैठक की। उन्होंने पिछले चुनाव में जिन सीटों पर पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई या जीत का प्रतिशत बहुत कम रहा, उनपर अधिक ध्यान देने की जरूरत बताई। 

PunjabKesari

बैठक में हुई चर्चा की जानकारी संवाददाताओं से साझा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों में क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी गांव, गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही की वोटर्स अर्थात बुद्धिजीवी वर्ग से गांव स्तर पर संपर्क किया जाए और उन्हें राज्य तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए। 

PunjabKesari

भट्ट ने बताया कि नवीन ने विधायक और सांसदों से विशेष तौर पर उन विधानसभा क्षेत्रों, जहां 2022 के चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई या भाजपा विधायकों की जीत का प्रतिशत बहुत कम रहा था, वहां बूथ स्तर पर व्यापक संपर्क करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने का अवसर सुनिश्चित होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News