उत्तराखंड के इस शहर में दौड़ेंगी नई सिटी बसें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 08:15 AM (IST)

नैनीतालः आज यानी मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी की जनता को सिटी बस सेवा का तोहफा देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दो दिनी यात्रा पर सोमवार शाम को हल्द्वानी पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। साथ ही इस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, रामसिंह कैड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, समेत अनेक गणमान्य लोग रहे।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल की ओर से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने काठगोदाम सकिर्ट हाउस हल्द्वानी में जनता से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों और संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News