नैनीतालः इस हालत में मिला रोडवेज चालक की पत्नी का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 03:01 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध हालात में एक रोडवेज चालक की पत्नी का शव मिला है। महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर में स्थित गोरापड़ाव की है। जहां सिटी अस्पताल के पास महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका पति रोडवेज में बस चालक है। घटना गुरुवार सुबह की बताई गई है। जब परिजनों ने महिला का शव घर में पंखे से लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान मूलरूप से देवरिया लालपुर किच्छा निवासी चंदा आर्या (29) गोरापड़ाव के रूप में हुई है। महिला का आठ साल का एक बेटा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा पुलिस महिला की मौत के कारणों की जांच में जुटी है।