उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म... आरोपियों ने वीडियो भी किया वायरल, मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 11:01 AM (IST)
रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक हिंदू नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपने साथ संग मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नाबालिग की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि फरमान व उसके साथी ने बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर घिनौनी हरकत की है। आरोपियों ने घटना का विडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को वायरल भी किया। पुलिस ने बताया कि घटना करीब पांच महीने पहले की है। लेकिन नाबालिग की मां की ओर से अब तहरीर दी गई है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने फरमान व उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
