उत्तराखंड में बड़ा हादसाः 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे; मचा कोहराम

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:56 AM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लिस ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर बंगापानी के पास तड़के उस समय हुआ, जब मुनस्यारी जाते समय कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुनस्यारी थानाध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा।

मृतकों की पहचान अंकित पांडेय (28), आयुष पंत (29) और लक्ष्मण सिंह नेगी (35) के रूप में हुई है। आर्य के अनुसार, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति देवेंद्र भट्ट दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News