बड़ा हादसाः मरीज को लेकर जा रही एयर एंबुलेंस हुई क्रैश , विमान सवार सभी 7 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:02 AM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां मरीज को दिल्ली लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस क्रैश हुई है। घटना में विमान सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक यह हादसा खराब मौसम और उड़ान के दौरान एटीसी से संपर्क टूटने के बाद हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह विमान हादसे की खबर झारखंड की राजधानी रांची में से सामने आई है। जहां सोमवार शाम को रांची से मरीज को लेकर एयर एंबुलेंस ने उड़ान भरी थी। विमान रांची से करीब आधे घंटे की दूरी पर पहुंचा था। तभी चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जंगलों में विमान क्रैश हो गया। इस दौरान एयर एंबुलेंस में मरीज समेत सात लोग मौजूद थे। हादसे में सभी की मौत हुई है।

घटना में मृतकों की सूची-

मरीज संजय कुमार (40 वर्ष)

उनकी पत्नी अर्चना देवी (35 वर्ष)

भगीना ध्रुव कुमार (17 वर्ष)

चिकित्सक डॉ. विकास कुमार गुप्ता

पारा मेडिकल कर्मी सचिन कुमार मिश्रा

पायलट विवेक विकास भगत

सह-पायलट सौराजदीप सिंह
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News