उत्तराखंड भाजपा की कमान फिर महेंद्र भट्ट को! आज होगा औपचारिक ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 01, 2025 - 10:24 AM (IST)

देहरादूनः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन से पहले सोमवार को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव एवं राष्ट्रीय परिषद में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत पार्टी के सभी पूर्व मुख्यमंत्री और सांसदों ने किया।

महेंद्र भट्ट का दुबारा अध्यक्ष बनना हुआ निश्चित
अब मंगलवार को होने वाली प्रांतीय बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सभी नामों का औपचारिक अनुमोदन किया जायेगा। इस तरह भट्ट का दुबारा अध्यक्ष बनना निश्चित हो गया है। बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन का समय निर्धारित था। जिसमें एकमात्र महेंद्र भट्ट ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पांच सेटों में दाखिल उनके नामांकन पत्र में 10 अलग-अलग प्रस्तावकों ने हस्ताक्षर किए। जिसमें सभी सेटों के मुख्य प्रस्तावक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा शामिल हुए।

महेंद्र भट्ट का एकमात्र नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आया सामने
चुनाव अधिकारी ने बताया कि भट्ट का एकमात्र नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामने आया है। जिसकी मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी। जिसमें उपस्थित प्रांतीय सदस्यों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के नाम का अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, माला राज्य लक्ष्मी शाह, डॉक्टर कल्पना सैनी का नामांकन हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News