देहरादून में गुलदार का आतंक ! घर से पालतू कुत्ते को उठा ले गया.... CCTV में कैद हुई घटना
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 03:15 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से गुलदार का आतंक मचाने की खबर सामने आई है। जहां घर के आंगन में से पालतू कुत्ते को गुलदार उठा ले गया। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना खांडगाव में से सामने आई है। जहां निवासी भवानी देवी के घर में एक गुलदार घुस आया। घर के आंगन में से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। घटना बुधवार देर रात हुई है। इस घटना का खौफनाक मंजर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो में गुलदार ने कुत्ते को मुंह में दबाकर ले जाता दिखाई दिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
खांडगाव राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ क्षेत्र है। यहां और आसपास के गांवों में पिछले कुछ समय से गुलदार की आवाजाही बढ़ गई है। गांव में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में भी गुलदार की तस्वीरें कैद हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में गुलदारों की संख्या बढ़ गई है। वे आए दिन पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। इससे लोगों में डर का माहौल है और जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
