उत्तराखंड में मंदिर भूमि पर बनी अवैध मजार... प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त
punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 11:59 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में मंदिर भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त किया है। आज यानी शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है। मौके पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
दरअसल, काशीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कचनाल गोसाई में मंदिर भूमि पर अवैध मजार बनी हुई थी। मामले की शिकायत पर प्रशासन ने 27 अगस्त को मजार संचालक को नोटिस जारी किया था। जिसमें भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन, कोई भी जवाब नहीं दिया गया। वहीं, आज यानी 12 सितंबर तड़के प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कचनाल गुसाईं के इस स्थान पर पहले गांव के देवता का मंदिर हुआ करता था, जिसे बाद में अवैध मजार का रूप दे दिया गया। लोगों ने कई बार प्रशासन से इसे हटाने की मांग की थी। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि अवैध मजार को हटाया गया है। जिसमें किसी ने विरोध नहीं किया।