बद्रीनाथ के पास माणा में हिमखंड टूटा, 41 मजदूर फंसे... वर्ष 2021 में आई रैणी आपदा की दिलाई याद

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2025 - 03:36 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के बीच चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास माणा में शुक्रवार को हिमखंड टूटने से वहां रह रहे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। वहीं, इस घटना ने वर्ष 2021 में चमोली के रैणी में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा  की याद दिला दी।

प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि इनमें से 16 को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि 41 अन्य फंसे मजदूरों को निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बचाव और राहत कार्य शुरू किया। मुख्य सचिव ने बताया कि खराब मौसम और लगातार गिर रही बर्फ के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। रतूड़ी ने बताया कि हिमखंड माणा में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर गिरा।

वर्ष 2021 में आई रैणी आपदा की दिलाई याद
बता दें कि चमोली में हिमस्खलन की घटना ने साल 2021 में चमोली के रैणी में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा की याद दिला दी। तब ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा में बाढ़ के कारण 206 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, कई अन्य लापता थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News