उत्तरकाशी में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 09:28 AM (IST)
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण हादसा हुआ। यहां मोरी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। घटना के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी की तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र में हुई है। जहां स्थित धोला गांव के पास एक कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वाहन में दो लोग सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना में गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
