उत्तरकाशी में भयानक हादसाः एक घर की छानी में आग... जिंदा जले 6 पशु, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 01:26 PM (IST)
उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह भयानक हादसा हुआ है। जहां एक घर की छानी में आग लगी है। घटना में 6 पशुओं के जिंदा जलने से मौत की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी पर राजस्व उप निरीक्षक टीम पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भटवाड़ी तहसील अंतर्गत सिल्ला गांव में हुई है। जहां निवासी शैलेन्द्र पुत्र मंगल सिंह के घर की छानी में आग लग गई। घटना में एक भैंस, तीन बैल, एक गाय और बछड़े की जिंदा जलने से मौत हुई है। जिससे भारी नुकसान हुआ है।
इस घटना की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों समेत पशु चिकित्सा टीम ने 6 पशुओं की मौत की पुष्टि की गई है। इसके अलावा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
