उत्तरकाशी में भयानक हादसाः 12 मकान जलकर गिरे , 3 गाय जिंदा जली; ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 10:12 AM (IST)

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी के मोरी में भयानक हादसा हुआ है। जहां दो लकड़ी के घरों में अचानक आग लग गई।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसे में अन्य घरों को भी आग ने चपेट में लिया। करीब 12 लोगों के मकान जलकर राख हुए है। वहीं, तीन गाय जिंदा जली है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोरी विकासखंड के दूरस्थ फीताड़ी गांव में हुई है। जहां सोमवार देर रात दो लकड़ी के भवनों में अचानक आग लग गई है। बताया गया कि गांव में अधिकतर मकान लकड़ी के बने हुए है। इसके चलते भीषण अग्निकांड का हुआ है। घटना में 12 मकान पूरी तरह जल चुके है। तीन गाय के जिंदा जलने की सूचना मिली है। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी के साथ ही घटना की जानकारी पुलिस समेत दमकल विभाग की टीम को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। आग पर करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News