पौड़ी में भयानक हादसाः 34 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मचा कोहराम

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 09:11 AM (IST)

पौड़ी गढ़वालः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत, द्वारिकाल विकासखंड के कांडाखाल जवाड़ गांव मे रविवार शाम जंगल में बकरी को चाराने के दौरान एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे गुलदार ने जंगल में बकरी चरा रही 34 वर्षीय अनीता देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तीन घंटे बीत जाने के बावजूद वन विभाग और प्रशासन का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गुलदार देखा जा रहा था। जिसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई थी। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद वन विभाग ने बिना घटना घटित हुए पिंजरा लगाने से मना कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News