उत्तराखंड में 48 घंटें भारी ! इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 09:12 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर के समय चटख धूप ने लोगों का गर्मी का एहसास कराया। वहीं, सुबह और शाम को ठंड महसूस की गई। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। इन पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जिस वजह से तापमान में अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 23 फरवरी को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस के चलते प्रदेश के इन पांच जिलों में मौसम की चेतावनी दी गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी जैसे मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कल यानी 24 फरवरी को भी मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।
