धोखे से लड़की को बुलाया घर,जबरन करना चाहता था निकाह और फिर जो हुआ...
punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 10:12 AM (IST)

उधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने पहले तो किशोरी को धोखे से घर बुलाया। इसके बाद लड़की से जबरन निकाह करने की कोशिश की गई। इस मामले की सूचना मिलते ही किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मां के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल, यह पूरा मामला जनपद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी एक नाबालिग किशोरी को मझरा शीला के रहने वाले आसिम अली ने धोखे से अपने घर बुलाया। यहां पहले से ही लड़के के अन्य दोस्त मौजूद थे। इस दौरान सभी ने लड़की को बहला-फुसलाकर आसिम अली से निकाह कराने का प्रयास किया। वहीं, नाबालिग बहुत डर गई थी। इसी बीच मौके पर किशोरी की मां पहुंच गई। जहां विरोध करने पर लड़कों ने उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही मारपीट की। लेकिन किसी तरह मां अपनी बेटी को उनके चुंगल से लेकर भाग निकली।
इसके बाद पुलिस को संबंधित मामले की पूरी जानकारी दी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसमें आसिम अली, हासिम अली, मौ. ईरशाद और इमरान के साथ एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।