Haridwar:हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 10:34 AM (IST)

हरिद्वारः हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) की जीत पर हरिद्वार में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। वहीं इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। वहीं इस मौके पर नगर विधायक मदन कौशिक ने इसे भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की जीत बताया।  

प्राप्त सूचना के मुताबिक भाजपा की बंपर जीत की हैट्रिक से गदगद हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नायब सिंह सैनी के आर्थिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और जनता की जीत बताया। वहीं,भाजपा कार्यकर्ताओं कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर एक बार फिर से जनता ने अपना आशीर्वाद देकर यह साबित कर दिया कि भाजपा देश का विकास करने में सक्षम है। जिस प्रकार कांग्रेस ने चुनाव में गलत प्रचार कर जनता में भ्रम फैलाने का कार्य किया है उसको हरियाणा की जनता ने नकार दिया और भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट देकर तीसरी बार जिताने का काम किया है।

देहरादून में भी हरियाणा विधानसभा में भाजपा को मिली जीत के भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। इस के चलते बीजेपी मुख्यालय देहरादून में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, आतिशबाजी और नाच-गाने के साथ जीत का जश्न मनाया। वहीं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार देश और प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है। इसके अतिरिक्त हरियाणा में पार्टी को मिली ये जीत इसका प्रतीक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News